मुरादाबाद, मार्च 18 -- दस फरवरी की रात थाना क्षेत्र के गांव तगाला के सब्जी व्यापारी के घर पर नकाबपोश बदमाशों द्वारा की गई डकैती को करीब डेढ़ माह गुजर जाने के बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से जल्द डकैती का खुलासा कर लूटी नकदी व जेवरात बरामद कराने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। थाना क्षेत्र के गांव तगाला निवासी सब्जी व्यापारी यासीन दस फरवरी का परिवार के साथ अपने मकान में सो रहा था,तभी रात के 2:00 बजे दीवार फांदकर 6 नकाबपोश बदमाश हाथों में हथियार लेकर घर में घुस गए, सभी परिजनों को जगा कर एक कमरे में बंद कर गन प्वाइंट पर लेकर महिलाओं से सेफ अलमारी की चाबी ले ली, और ताला खोलकर अलमारी में रखे सोना चांदी के जेवरात नकदी समेत लाखों सामान लूट कर ले गए। पीड़ित ने थाना डिलारी को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की, प...