मुरादाबाद, फरवरी 14 -- पुलिस अफसरों ने थाने के गेट पर शनिवार को पंडाल लगाकर कांवड़ियों का स्वागत किया। शनिवार को एसपी देहात कुमार आकाश सिंह,सीओ ठाकुरद्वारा आशीष प्रताप सिंह थाना प्रभारी डिलारी कृष्ण कुमार भगेला समस्त पुलिस स्टाफ ने थाना डिलारी पहुंचकर शनिवार को हरिद्वार से जल लेकर आ रहे कांवड़ियो का फूल मालाओं से स्वागत किया और फिर जलपान कराया। इस दौरान राहगीरों, बुजुर्गों, बच्चों,महिलाओं को रोककर जलपान कराया। पुलिस ने कांवड़ियों को कुशलता पूर्वक अपने गंतव्य तक पहुंचने की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.