मुरादाबाद, अप्रैल 1 -- क्षेत्र के गांव कुआं खेड़ा माफी में पत्नी को मारपीट कर घर से निकालने की घटना सामने आई है। गांव निवासी शहजाद और पत्नी अफसाना शादी के बाद से ही खुश नहीं थे, जिससे दोनों में आए दिन झगड़ा होता रहता था। मंगलवार की शाम किसी बात को लेकर शहजाद ने पत्नी अफसाना को गालियां देते हुए मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने महिला को मौके पर पहुंचकर बचाया। सूचना पर मायके वाले पहुंचे और घायल महिला को उठाकर थाना डिलारी पहुंचे। जहां पीड़िता ने पति के नाम तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...