मुरादाबाद, फरवरी 25 -- थाना क्षेत्र के गांव सिहाली खड्डर के राजस्व गांव मुडिया गन्नू में आगामी पंचायत चुनाव की दावेदारी को लेकर दो भाइयों के बीच शुरू हुआ विवाद मारपीट और पथराव में बदल गया। इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। बुधवार सुबह 11 बजे प्रधान फिरोज खान के पिता इंतजार हुसैन और उनके भाई जैबुल के बीच चुनाव लड़ने को लेकर कहासुनी हो रही थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। समर्थकों के शामिल होने से लाठी-डंडे चलने लगे और ईंट-पत्थर फेंके गए, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। महिलाएं घरों के दरवाजे बंद कर छतों पर चढ़ गईं। मारपीट में जैबुल, नफीस और इंतजार हुसैन घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया। सूचना पर पहुंची डिलारी थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए इंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.