मुरादाबाद, मार्च 19 -- क्षेत्र के गांव धीगरपुर में निजी भूमि पर मदरसा निर्माण का विरोध करने पर दबंगों ने मारपीट कर दी। पीड़ित ने एसपी ग्रामीण मुरादाबाद के समक्ष पेश होकर न्याय के गुहार लगाई है। गांव निवासी शाहिद हुसैन ने एस पी देहात को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव के कुछ दबंग मेरी निजी भूमि है,उस पर बिना प्रशासन की अनुमति के अवैध तरीके से मदरसे का निर्माण करने का प्रयास कर रहे हैं। घटना बुधवार की दोपहर की है ,गांव निवासी दबंग निर्माण सामग्री लेकर भूमि पर पहुंचे ,जिसका विरोध करने पर लाठी डंडों से मारा पीटा। चीख पुकार की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने घटना स्थल पर पहुंचकर बचाया, पीड़ित ने एस पी देहात के समक्ष पेश होकर न्याय की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...