मुरादाबाद, मई 9 -- कस्बा डिलारी में क्षत्रिय समाज के लोगों ने धूमधाम के साथ महाराणा प्रताप की जयंती मनाई। शनिवार को पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल चौहान के नेतृत्व में जयंती के अवसर पर परंपरागत तरीके से जुलूस निकाला गया। भव्य शोभा यात्रा रामलीला ग्राउंड से कस्बे के मुख्य मार्गों पर धूमधाम के साथ निकाली गई शोभायात्रा पर कस्बे की महिलाएं और पुरुषों ने पुष्प अर्पित कर जगह-जगह स्वागत किया। सर्वोदय इंटर कॉलेज डिलारी में महाराणा के चित्र पर फूल माला डालकर तलवार भेंट कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर हरपाल सिंह ठाकुर, रमेश सिंह , नेपाल सिंह ठाकुर, शंकर सिंह, नरेश कुमार ठाकुर प्रधानाचार्य अरुण कुमार, ठाकुर हरिओम सिंह, परविंदर सिंह, आचार्य नरेंद्र पाल सिंह ,राकेश सिंह फौजी, गजेंद्र सिंह, आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- महाराणा प्रताप की मनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.