मुरादाबाद, अप्रैल 28 -- थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर तिगरी के निकट मंगलवार को दो वाइकों में टक्कर हो गई,जिसमें दो लोग घायल हो गए। मंगलवार को तिगरी निवासी नितिन कुमार बाइक से अपने खेतों पर घूम कर आ रहा था, तभी पीछे से तेज गति से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसके चलते नितिन कुमार एवं दूसरा बाइक सवार मोहम्मद अफसर नौगांवा निवासी घायल हो गए। घायलों को आनन- फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया, दोनों बाइक सवार घायलों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...