मुरादाबाद, मार्च 6 -- थाना डिलारी पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार पर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। घटना तीन दिन पहली है, गांव निवासी 21वर्षीय युवक अपने पड़ोस में रहने वाली 10 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर जंगल को उठा कर ले गया ,जहां गन्ने के खेत में ले जाकर अश्लील हरकतें करने लगा, विरोध करने पर मारा पीटा कपड़े फाड़ दिए, बच्ची के साथ दुष्कर्म कर छोड़कर फरार हो गये। परिजनों ने थाना डिलारी पहुंचकर गांव निवासी नकुल के नाम तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की ,पुलिस ने जांच कर दुष्कर्म पॉक्सो एक्ट मे मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...