मुरादाबाद, अप्रैल 12 -- थाना डिलारी में तैनात दरोगा शरद कुमार की हार्ट अटैक होने से मृत्यु हो गई। गांव बरदनिया,थाना भोगाव, जनपद मैनपुरी निवासी शरद कुमार पुत्र राम नारायण सन 1990 में उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे, प्रमोशन पाकर दरोगा बने शरद कुमार भारद्वाज की तैनाती एक अगस्त 2024 से थाना डिलारी मे थी, वह ट्रेन से हाईकोर्ट से वापस आ रहे थे, तभी बरेली के पास सीने में दर्द होने से जीआरपी को बताया, उनको जिला अस्पताल बरेली में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने शरद कुमार भारद्वाज को मृत घोषित कर दिया। जीआरपी इंस्पेक्टर ने थाना डिलारी पुलिस को घटना की सूचना दी। मृतक ने अपने पीछे पत्नी रेखा भारद्वाज दो बेटे,दो बेटियां, छोड़ गए हैं। स्थानीय पुलिस ने विधिवत कार्यवाही करते हुए शब को पीएम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...