मुरादाबाद, मार्च 13 -- क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गांव महेशपुर निवासी चेतराम के पालतू कुत्ते को तेंदुआ घर के गेट से उठाकर ले गया, और मार डाला। तेंदुए को खेत में देखकर चेतराम ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए और तेंदुए को दौड़ा दिया। ग्रामीणों की हलचल देख तेंदुआ गांव के पास पीपल के पेड़ के नीचे झाड़ियों में जाकर छिप गया। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। गांव निवासी अवनीश कुमार, बंटी सिंह, साधू सिंह और मंगल सिंह ने बताया कि तेंदुआ पिछले कई महीनों से आबादी और आसपास के जंगल में घूमता दिखाई दे रहा है। इसे पकड़ने के लिए वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग भी की गई थी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.