मुरादाबाद, जून 8 -- क्षेत्र में बंदरों का आतंक तेजी से बढ़ रहा है, बंदर बच्चे और बड़ों पर हमला कर घायल कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। बंदरों का झुंड किसनों की फसलों में घुसकर नष्ट कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र के किसान काफी परेशान है,घरों में रखे कीमती सामान को उठा कर ले जाते हैं, सड़क के किनारे लगी दुकानो से फल आदि उठाकर ले जाते हैं, जिससे दुकानदारों को काफी हानि होती है। छोटे बच्चे स्कूल को टोलिया बनाकर जाते हैं, क्षेत्र के कस्बा डिलारी, मिलक अमावती, सैजनी, जहांगीरपुर, शोदासपुर,हुमायूंपुर, धारक नगला, सरकडा विशनोई, महमूदपुर लाल, गोविंदपुर, चंगेरी, रहटा माफ़ी, जोगीपुरा, कुआं खेड़ा माफी, फरीदपुर कासम, आदि के क्षेत्रवासियों ने बंदरों से निजात पाने के लिए पकड़ने की मांग की है। यह भी पढ़ें- डिलारी में ग्रामीणों ने बंदरों ...