डिलारी में कुकर्म के आरोपी को भेजा जेल
मुरादाबाद, मई 19 -- थाना डिलारी पुलिस ने बालक के साथ कुकर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना 20 दिन पहले की है,गांव बढेरा निवासी 10 वर्षीय ईशान गांव के रास्ते मे बच्चों के साथ खेल रहा था, तभी नगर पंचायत ढकिया निवासी नासिर ने बालक को Rs.10 देने का लालच देकर अपनी बाइक पर बैठाकर गांव मुंडिया मोहिउद्दीनपुर के जंगल में ले गया, जहां बच्चे के साथ कुकर्म कर डाला, विरोध करने पर मारा पीटा, शाम को बालक ने घर पहुंच कर आप बीती बताई, पीड़ित का पिता बच्चे को थाना डिलारी लेकर पहुंचा, जहां तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की, पुलिस ने जांच कर अभियोग पंजीकृत कर लिया। मंगलवार को थाना डिलारी पुलिस ने आरोपि नासिर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.