मुरादाबाद, अप्रैल 21 -- थाना क्षेत्र के गांव गोविंदपुर और चंगेरी के बीच मंगलवार को अचानक खेतों में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर दमकल विभाग के कर्मचारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू किया। खेत जाने का रास्ता खराब होने से दमकल वाहन को खेत तक पहुंचे में वक्त लग गया। किसान हरिओम,हरपाल आदि ने एक दो दिन पहले कंबाइन मशीन से गेहूं की कटाई कराई थी,खेतों में भूसे के ढेर लगे थे,मंगलवार को अचानक खेतों में आग लगने से उसकी चपेट में आकर सैकड़ों बीघा भूसा जल गया। आग की तेज लपटे उठती देख ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग के विकराल रूप के चलते किसी ने आगे बढ़ने का साहस नहीं किया, आग बुझाने की कोशिश में कई ग्रामीणों के हाथ पैर झुलस गए। यह भी पढ़ें- शेरपुर कला में भीषण आग से किसान का बीज वाला गन्ना जला सूचना पाकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.