डिलारी में ई रिक्शा की टक्कर से दो बाइक सवार बहन भाई घायल
मुरादाबाद, मई 16 -- गांव सलारपुर के पास ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार बहन -भाई घायल हो गये। गांव पिपली उमरपुर निवासी बृजेश कुमार का पुत्र रोहन भारद्वाज और बेटी रिचा अपने मोटरसाइकिल से कॉलेज को जा रहे थे, तभी करनपुर डिलारी मार्ग पर गांव सलारपुर के पास अनियंत्रित ई- रिक्शा ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों भाई-बहन नीचे गिरकर घायल हो गए। घटना से सड़क पर भीड़ एकत्र हो गई, सूचना पाकर परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कर दिया, हालत बिगड़ती देख दोनों घायलों को मुरादाबाद स्थित निजी चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कर दिया। घायलों के परिजनों ने पुलिस को तारीख देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। थाना अध्यक्ष डिलारी कृष्ण कुमार बंगेला ने जांच कर रिक्शा चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.