मुरादाबाद, जनवरी 29 -- रामगंगा नदी किनारे बसे खादर क्षेत्र के गांव में अवैध शराब बनाने का धंधा काफी दिनों से बड़े पैमाने पर किया जा रहा था ,जिसमें मुखबिर की सूचना पर गुरुवार शाम थाना डिलारी पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर सड़क की घेराबंदी कर कारों में रखी बड़ी संख्या में अवैध शराब, बनाने के उपकरण बरामद कर पांच को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है, जबकि तीन साथी मौके से फरार हो गए। गुरुवार की रात सड़क किनारे गांव बढेरा, चटकाली के पास हिस्ट्रीशीटर शराब तस्कर थाना पावसा जनपद संभल के संजय राघव, थाना कटघर मुरादाबाद के मोहल्ला कृष्णा कॉलोनी निवासी नरेश कुमार, गांव बल्दाना थाना गजरौला जनपद अमरोहा, निवासी सचिन, अमरोहा निवासी चंद्रशेखर, थाना कटघर मुरादाबाद निवासी कैलाश कार में अवैध व ब्रांडेड शराब बेचने के लिए उत्तराखंड ले जा रहे थे,,तभी मुखबिर क...