डिलारी के वीरूवाला में डीएम की अध्यक्षता में नौ को होगी रात्रि चौपाल
मुरादाबाद, जून 7 -- जिला अधिकारी मुरादाबाद की अध्यक्षता में 9 जून मंगलवार को ब्लॉक डिलारी क्षेत्र के गांव वीरू वाला में रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिले भर के संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर शासन के निर्देश पर 5 जून से 21 जून तक जनकल्याण जन जागरूकता अभियान का संचालन किए जाने के निर्देश दिए हैं, अभियान के तहत रात्रि चौपाल में सरकारी योजनाओं की समीक्षा जन शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा, जिस पर डीएम द्वारा गोद लिए गए गांव वीरू वाला में 9 जून मंगलवार की शाम 6 से कार्य समाप्ति तक रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा, यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी आफिस से दी है। यह भी पढ़ें- केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताने को रात में लगेगी चौपाल यह भी पढ़ें- राज्यमंत्री रात्रि चौपाल में सुनीं जनसमस्याएं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.