मुरादाबाद, फरवरी 15 -- महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर क्षेत्र के मंदिरों में जलाभिषेक किया गया। रविवार की सुबह को मंदिरों में साफ सफाई कर विशेष पूजा अर्चना की गई। पुरुष, महिला शिव भक्तों ने कतार लगाकर अपनी बारी आने पर जलाभिषेक किया। क्षेत्र के कस्बा डिलारी, नगर पंचायत ढकिया, जमशेदपुर, तगा वाला, करणपुर, मलकपुर, सलीमसराय चटकाली, महमूदपुर लाल, सुल्तानपुर मुंडा, जलालपुर, जटपुरा, शरकडाबिश्नोई आदि के शिव मंदिरों में शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। इस मौके पर दान करने का सिलसिला जारी रहा। लोगों ने अपनी हैसियत के मुताबिक दान देकर पुण्य कमाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.