मुरादाबाद, मार्च 10 -- रामगंगा नदी के आसपास बसे गांव में तेंदुए का झुंड काफी दिनों से घूमता देखा जा रहा है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। सक्रिय तेंदुआ गांव मलकपुर सेमली और चंदुपुरा से कुत्तों को उठाकर ले गया, खेतों पर काम कर रहे किसानो पर हमला करने की कोशिश की, जिससे बाल बाल बच गए। ग्राम प्रधान अशरफ अली ने बताया कि तेंदुओं का झुंड लगभग तीन माह से आबादी के पास और जंगल में घूमता देखा जा रहा है, जिस पर वन विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र वासियों की मांग पर तेंदुआ पकड़ने के लिए खाली पिंजरा लगाकर पिंजरे में मांस का टुकड़ा लगाए जिससे तेंदुआ पिंजरे मे फंस जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.