मुरादाबाद, मार्च 22 -- क्षेत्र के एक गांव में एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। क्षेत्र के एक गांव के अधेड का अमरोहा क्षेत्र के एक गांव में आना जाना था, इसी दौरान एक युवती से उनको इश्क हो गया। इसके बाद दोनों ने चोरी छुपे मिलना शुरू कर दिया। परिजनों को पता लगने पर दोनों के मिलने जुलने पर पाबंदी लगा दी,जब दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो उम्र की सीमाएं लांघ कर घर से फरार होकर थाना डिलारी पहुंचे, जहां युवती शादी करने की जिद पर अड गए । इस संबंध में थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार भंगेला से बातचीत की गई, इन्होंने बताया मामले को निपटाने के लिए दोनों पक्षों के परिजनों को बुला लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.