डिलारी,युवक को आटा चक्की में घुसकर पीटा
मुरादाबाद, जून 14 -- कस्बा डिलारी में एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया, घटना से गांव में सनसनी फैल गई। गांव निवासी गुलाम साबिर अपनीआटा चक्की पर काम कर रहा था, तभी पुरानी रंजिश को लेकर गांव निवासी नईम, नदीम, ने गंदी-गंदी गालियां देते हुए ,युवक पर लाठी डंडों से हमला कर दिया, आरोप है कि जान से मारने की नीयत से सिर में ईंट मार दी, जिससे लहू लुहान हो गया, चीख पुकार की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाया, पीड़ित ने थाना डिलारी को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की पुलिस ने जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया, घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डिलारी में भर्ती कर दिया, बिना कानूनी कार्यवाही के पंचायत घटना को समझौते का प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.