डिम्पी गर्ग बने पूर्व मध्य रेलवे के नए महाप्रबंधक
मुजफ्फरपुर, जुलाई 26 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवादाता। भारतीय रेलवे में प्रशासनिक फेरबदल के तहत नॉर्दर्न रेलवे के प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता (पीसीएमई) डिम्पी गर्ग को पूर्व मध्य रेलवे (पूमरे) का नया महाप्रबंधक (जीएम) नियुक्त किया गया है। वे एक सितंबर 2026 को हाजीपुर स्थित पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय में पदभार ग्रहण करेंगे।डिम्पी गर्ग आईआरएसएमई (आईआरएसएमई) 1990 बैच के वरिष्ठ अधिकारी हैं। वर्तमान में वे नॉर्दर्न रेलवे में पीसीएमई के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वे दिल्ली मंडल के डीआरएम और रेलवे बोर्ड में कार्यकारी निदेशक सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। यांत्रिक अभियांत्रिकी, रोलिंग स्टॉक प्रबंधन और रेलवे परिचालन में उनका व्यापक अनुभव है।पूर्व मध्य रेलवे देश के सबसे व्यस्त रेलवे जोनों में से एक है, जो बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.