प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 8 -- शहर के चिलबिला पूर्वी मोहल्ले के भवन संख्या 322ख और 322ग को लेकर डिमांड रजिस्टर में वर्तमान में दर्ज सभी प्रविष्टियां नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी राकेश कुमार ने निरस्त कर कर निर्धारण शून्य घोषित कर दिया है। बता दें कि चिलबिला निवासी बिंदु देवी पत्नी संतोष कुमार ने उक्त डिमांड रजिस्टर में दर्ज प्रविष्टियों पर आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा था कि उनकी भूमि को अपना मकान दिखाकर कुछ लोगों ने फर्जी तरीके से पालिका के रजिस्टर में दर्ज करा लिया है। जांच में बिंदु देवी की शिकायत सही मिलने पर ईओ की ओर से यह कार्रवाई की गई। नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी से दूसरे की भूमि हड़पने के लिए फर्जीवाड़ा करने वालों का मंसूबा पूरी तरह से फेल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...