बेंगलुरु, अप्रैल 13 -- कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार के बीच आपसी खींचतान की खबरों और करीब 30 विधायकों के दिल्ली में डेरा डालने पर अलग-अलग कयास लग रहे हैं। भाजपा का कहना है कि ये विधायक सीएम बदलवाने की मांग लेकर दिल्ली पहुंचे हैं तो वहीं कांग्रेस ने इसे मंत्रालय पाने की उम्मीद से जोड़ दिया है। इस बीच कर्नाटक के होम मिनिस्टर जी. परमेश्वर का कहना है कि यदि विधायक मंत्री पद चाहते हैं तो इसमें बुराई क्या है। सभी को हक है कि वे अपनी दावेदारी जता सकें। उन्होंने कहा कि कई विधायक काफी अनुभव रखते हैं और उनके पास मंत्री बनने की काबिलीयत है। उनका यह बयान इन खबरों को लेकर ही आया है, जिसमें कहा गया कि कांग्रेस के ढाई दर्जन विधायक दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। इन लोगों की इच्छा है कि राहुल गांधी से मुलाकात हो जाए। कयास लगाते हुए यह भी कहा जा रहा है कि य...