नई दिल्ली, अगस्त 14 -- Vijay Kedia portfolio stock: शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक विजय केडिया के पोर्टफोलियो स्टॉक- SPML इंफ्रा में शुक्रवार को तूफानी तेजी देखी गई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यह स्टॉक 2.3% की बढ़त के साथ Rs.191 प्रति शेयर पर पहुंच गया। यह बढ़त कंपनी के जून तिमाही के शानदार प्रदर्शन के बाद हुई। आइए डिटेल जान लेते हैं।कैसे रहे तिमाही नतीजे? भारत की प्रमुख वॉटर और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर कंपनियों में से एक SPML इंफ्रा ने रेवेन्यू, EBITDA और मुनाफे में साल-दर-साल (YoY) जबरदस्त बढ़ोतरी की जानकारी दी। रेवेन्यू की बात करें तो यह 74% बढ़कर Rs.286 करोड़ हो गया। वहीं, एबिटा 81% बढ़कर Rs.28.3 करोड़ पर पहुंच गया। इसके साथ ही, एबिटा मार्जिन पिछले साल की इसी तिमाही के 9.5% से बढ़कर 9.9% हो गया। कंपनी के नेट प्रॉफिट की बात करें तो...