डिमांड पूरी न होने पर महिला को लाठी डंडे से पीटा
बरेली, मई 21 -- मीरगंज। रामपुर के मिलक कस्बे के मोहल्ला भांडोवाली निवासी मुस्कान पत्नी सलमान वर्तमान में मीरगंज के मोहल्ला मालीपुरा में रहती हैं। मुस्कान की शादी में उनके मायके वालों ने सामर्थ्य के अनुसार खर्चा किया। शादी के बाद पति सलमान एवं परिवार के गुड्डू, सरताज, शादाब, मुस्तरी ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मुस्कान का आरोप है ससुराल वाले मायके से पांच लाख रुपये व बाइक लाने की मांग करने लगे। गत 17 मई की रात में दस बजे मुस्कान के विरोध करने पर आरोपियों ने गाली गलौज कर लाठी डंडों से जमकर पीटा। जिससे मुस्कान घायल हो गई। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में दो लाख और कार न देने पर महिला को घर से बाहर निकाला पुलिस ने घायल की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.