डिमांड पूरी न होने पर महिला को मासूम पुत्र सहित घर से निकाला
बरेली, जुलाई 29 -- शाही,संवाददाता। शादी के बाद दहेज में बाइक और दो लाख रुपयों की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने महिला को उसके पांच माह के बेटे के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर शाही पुलिस ने पति सहित नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हिना पुत्री शकील खां निवासी ग्राम परचई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका विवाह अरबाज खां पुत्र अहसान खां निवासी ग्राम मीरापुर गौतारा थाना फतेहगंज पश्चिमी से हुआ था। पिता ने सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया। शादी के बाद से पति अरबाज खां, सास शन्नो, जेठानी नजमा, जेठ कैसर खां, देवर मुंतजिर, ससुर अहसान खां, इस्लाम खां निवासी मीरापुर गौतारा, ननद मैनाज और ननदोई असलम निवासी ग्राम रम्पुरा उसे परेशान करते थे आए दिन मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हैं। आरोपी ससुराल वाले बाइक और दो लाख ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.