गया, मई 16 -- जंग की तपिश का असर इस वक्त सबसे अधिक पेट्रोल व डीजल पर देखने को मिल रहा है। करीब हफ्ते भर से पेट्रोल की मांग बढ़ी हुई है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के पंपों पर पेट्रोल के साथ डीजल के लिए वाहन चालकों की कतार लग रही है। प्रधानमंत्री की अपील के बाद तो पेट्रोल पंपों पर भीड़ और बढ़ गई है। शहर में बाइक के लिए पेट्रोल पर जीटी व एनएच पर बड़ी गाड़ियों के लिए डीजल की जबर्दस्त बिक्री हो रही है। मांग बढ़ने के बीच पंप संचालकों को मांग के अनुसार समय पर पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। खासकर हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के पंप पर किल्लत ज्यादा है। गया शहर के किरानी घाट स्थित एचपी के पंप पर एक दिन पेट्रोल मिलता है तो दूसरे या तीसरे दिन पंप बंद हो जाता है। सामान्य दिनों की तुलना में दोगुना से अधिक भीड़ रह रही है। संचालक राय आनंद वर्द्धन ने बताय...