पूर्णिया, मई 20 -- धमदाहा, एक संवाददाता।धमदाहा प्रखंड क्षेत्र में डीजल एवं पेट्रोल की आपूर्ति को लेकर स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। हालांकि अब तक किसी पेट्रोल पंप पर हंगामे की स्थिति नहीं बनी है, लेकिन क्षेत्र के सात में से तीन पेट्रोल पंपों पर पिछले एक सप्ताह के दौरान चार दिनों तक स्टॉक समाप्त होने की नौबत आ चुकी है। सबसे अधिक परेशानी एचपीसीएल से जुड़े पेट्रोल पंपों को हो रही है। पंप संचालकों का कहना है कि कंपनियां मांग के मुकाबले आधी आपूर्ति कर रही हैं, जिससे बार-बार रिजर्व की स्थिति उत्पन्न हो रही है। पंप प्रबंधन के अनुसार, बीपीसीएल से जुड़े पेट्रोल पंपों पर भी रिजर्व की स्थिति बन रही है। बताया गया कि तेल का नया खेप पंप तक पहुंचने से पहले ही स्टॉक रिजर्व में चला जा रहा है। पिछले दो महीनों से लगातार ऐसी स्थिति बनी हुई है। हालांकि इंडियन ऑ...