डिमर्जर के बाद वेदांता का पहली बार डिविडेंड का ऐलान, शेयर 4% तक चढ़ा
नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- अनिल अग्रवाल की अगुवाई वाली वेदांता लिमिटेड के शेयरों में मंगलवार को करीब 4 प्रतिशत तक तेजी देखने को मिली। कंपनी डिमर्जर के बाद पहली बार वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अंतरिम डिविडेंड का ऐलान की है। कंपनी के बोर्ड की बैठक 8 अक्टूबर 2026 को होगी। इसमें वित्त वर्ष 2026-27 के पहले अंतरिम डिविडेंड पर फैसला लिया जाएगा। बिजनेस स्टैंडर्ड के मुताबिक डिविडेंड की पात्रता तय करने के लिए 14 अक्टूबर 2026 को रिकॉर्ड डेट निर्धारित की गई है।डिमर्जर के बाद पहला डिविडेंड वेदांता का डिमर्जर 2026 में पूरा हुआ था। इसके तहत एल्युमिनियम, पावर, ऑयल एंड गैस और आयरन एंड स्टील कारोबार अलग-अलग कंपनियों में बांटे गए। इन कंपनियों के शेयर जून 2026 में शेयर बाजार में लिस्ट हुए थे। यह भी पढ़ें- ब्रोकरेज ने दी Buy रेटिंग, मार्केट खुलते ही रॉकेट बना शेयर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.