जमशेदपुर, जनवरी 4 -- वृहद कला संस्कृति मंच की ओर से आयोजित डहरे टुसू डिमना से आम बागान मैदान साकची के लिए रवाना हो गया है। डहरे टुसू में हजारों लोग शामिल हैं। इसमें शामिल लोग नाचते गाते हुए चल रहे हैं। इसमें आगे आगे एक फर्स्ट एड वाहन चल रहा है। उसके पीछे महिलाएं वृहद कला संस्कृति मंच का बैनर लेकर चल रहीं हैं। हजारों की भीड़ में महिलाओं की संख्या उल्लेखनीय है। इन्हें देखने के लिए सड़क के दोनों ओर भारी संख्या में लोग जुट हुए हैं। डहरे टुसू के कारण ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। डिमना रोड के आने वाले हिस्से को बंद कर दिया गया है। इसके कारण दोनों ओर के यातायात को एक ही लेन में डायवर्ट कर दिया गया है। इससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.