जमशेदपुर, मई 10 -- पटमदा। डिमना लेक से सटे बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत बोंटा पंचायत के गेरूआ गांव स्थित लेक व्यू रिसॉर्ट में देह व्यापार के आरोप में मैनेजर संतोष गिरी पर सुबह करीब साढ़े 10 बजे आक्रोशित ग्रामीणों ने हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- पटमदा के ग्रामीणों ने वेश्यावृति में तीन को पकड़ाग्रामीणों का आरोप ग्रामीणों ने एक भवन के 3 कमरों से 3 जोड़ी को निकाल कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि एक अन्य भवन के कमरे में मौजूद एक जोड़ी मौका पाकर भाग निकले। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 6 महीने से यहां देह व्यापार चलाया जा रहा था। आज ग्रामीणों ने आपत्तिजनक स्थिति में कुल 4 जोड़ियों को पकड़ा था जिनमें से एक जोड़ी मौका पाकर भाग निकले।पुलिस की कार्रवाई मौके पर बोड़ाम पुलिस पहुंच चुकी है और 3 जोड़ियों को कब्जे में लेकर थाना ले जाने का प्रयास कर रही थी ...