जमशेदपुर, मार्च 29 -- पटमदा: बोड़ाम थाना क्षेत्र स्थित डिमना लेक एक बार फिर सनसनी का केंद्र बन गया है। रविवार दोपहर लेक में एक अज्ञात महिला का शव तैरता हुआ मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। चौंकाने वाली बात यह है कि इससे महज चार दिन पहले गुरुवार को भी यहां से एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ था, जिसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। लगातार दूसरी बार शव मिलने से स्थानीय लोग हैरान और चिंतित हैं। लोगों के बीच यह सवाल उठने लगा है कि ये घटनाएं महज हादसे हैं या इसके पीछे आत्महत्या, हत्या या किसी साजिश की कड़ी जुड़ी हुई है। स्थानीय लोगों की नजर जैसे ही महिला के शव पर पड़ी, तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बोड़ाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला। घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.