जमशेदपुर, अप्रैल 23 -- उलीडीह ओपी अंतर्गत डिमना रोड माउंट व्यू स्कूल पास गुरुवार सुबह 7 बजे एक अनियंत्रित कार से सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को टक्कर मार दी। कार चालक ने व्यक्ति को 50 फिट की दूरी तक घसीट दिया। घटना के बाद चालक भागने की फिराक में था पर स्थानीय लोगों ने उसे धार दबोचा और उसकी पिटाई कर दी। हालांकि चालक किसी तरह भागने में सफल रहा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान डिमना रोड सुभाष कॉलोनी निवासी शशि भूषण (38) के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- झगड़ा छुड़ाने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, आक्रोशित लोगों न किया सड़क जाम, पटना में इलाज के दौरान हुई मौत शशि सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता थे और गुरुवार स...