डिमना रोड में मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की बस के धक्के से मौत
जमशेदपुर, जून 20 -- जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर-4 निवासी सुदर्शन शर्मा (लगभग 80 वर्ष) की शनिवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। सुदर्शन शर्मा रोज की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान डिमना से मानगो की ओर आ रही एक अज्ञात बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर उलीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। यह भी पढ़ें- हाईवा की टक्कर से घायल की रिम्स में मौत, पुत्र ने मोहनपुर थाना में दर्ज कराई शिकायत पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.