जमशेदपुर, जनवरी 31 -- जमशेदपुर। मानगो नगर निगम के वार्ड सदस्यों के नामांकन का कार्य अंधेरे में चल रहा है। डिमना रोड में स्वर्णरेखा भवन के आसपास के इलाके में बिजली नहीं होने की वजह से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। हालांकि नामांकन होने की वजह से वहां जेनरेटर मंगाया गया है, परंतु सभी जगहों पर पर्याप्त रोशनी नहीं है। इसके कारण कर्मचारियों को मोबाइल जलाकर काम करना पड़ रहा है। फिलहाल सभी सात आरओ के सेल में उपस्थित कर्मचारी नामांकन फार्म लेने वालों को नामजदगी के पर्चे उपलब्ध करा रहे हैं। बताया जाता है कि शुक्रवार रात से ही बिजली कटी हुई है। हालांकि विभाग का कहना है कि ट्रांसफार्मर जल गया था जिसे बदल दिया गया है। परंतु बिजली बहाल करने का विभाग का दावा सच साबित नहीं हो रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.