जमशेदपुर, जून 21 -- उलीडीह पुलिस ने डिमना चौक के पास छापेमारी कर गुरुवार शाम अवैध हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक देसी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कपाली स्थित आस्था वैली निवासी अभिषेक कुमार उर्फ एसआरके (26) और उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई निवासी अभिषेक दास (25) के रूप में हुई है। डीएसपी पटमदा दयानंद कुमार ने मीडिया को बताया कि गुरुवार को वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि डिमना चौक के आसपास एक युवक नीले रंग की मोटरसाइकिल पर अवैध हथियार लेकर घूम रहा है और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में है। सूचना के बाद ग्रामीण एसपी (अतिर...