जमशेदपुर, मार्च 29 -- उलीडीह ओपी अंतर्गत डिमना चौक के पास शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में अंकित शर्मा की मौत हो गई। मृतक न्यू उलीडीह का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, अंकित शर्मा किसी काम से डिमना गया हुआ था। इस दौरान वह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया और उसके सिर में गहरी चोट लग गई। आसपास के लोगों ने तत्काल उसे टीएमएच पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक जमशेदपुर कोर्ट के अधिवक्ता और सरयू राय के करीबी प्रदीप शर्मा के छोटे भाई थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। विधायक सरयू राय ने भी सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.