नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से ठीक पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। झारखंड से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया है कि एक समुदाय विशेष के लोग डिब्बे भर-भर कर केवल वोट डालने के लिए बंगाल की ओर जा रहे हैं। भाजपा सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन के एसी डिब्बे का एक वीडियो साझा करते हुए यह बयान दिया। वीडियो में ट्रेन की भीड़ को देखा जा सकता है, जिसमें पैर रखने की भी जगह नहीं दिख रही है। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने लिखा कि आज दिल्ली से चलकर मालदा तक आने वाली ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस के एसी डिब्बे का यह हाल है। डिब्बे भर-भर कर एक समुदाय विशेष के लोग केवल वोट देने आ रहे हैं। वे जबरदस्ती रेल अधिकारियों या टिकट वाले यात्रियों को धक्का-मुक्की भी कर रहे हैं। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.