डिब्बी में तेल डालते समय आग से महिला झुलसी
फिरोजाबाद, जून 5 -- थाना उत्तर क्षेत्र के न्यू रामगढ़ में किराये के मकान में रहने वाली महिला गुरुवार की रात को डिब्बी में तेल डाल रही थी तभी आग से झुलस गई। न्यू रामगढ़ निवासी रीता (30) किराये के मकान में रहती है। वह चूड़ी जुड़ाई का काम करती है। रात को कमरे में काम करने के लिए डिब्बी में तेल डाल रही थी। अचानक आग से वह बुरी तरह झुलसी और कपड़ों ने आग पकड़ ली। आसपास के लोगों ने कपड़ों की आग बुझाई और उसे अस्पताल लेकर दौड़े। आग से महिला का हाथ, गला और शरीर के अन्य हिस्से झुलस गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.