भदोही, जनवरी 29 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला मुख्यालय पर बुधवार को पहुंचे डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पत्रक सौंपा। केंद्र सरकार द्वारा यूजीसी कानून लागू करने के विरोध में आवाज मुखर की गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि भारत सरकार द्वारा यूजीसी कानून को लागू करने का अधिवक्तागण विरोध करते हैं। यह कानून हर स्तर से गलत है। ऐसे कानून को शीघ्र ही भारत सरकार द्वारा वापस लिया जाए। इस मौके पर डिबाए अध्यक्ष सुशील कुमार व महासचिव आनंद कुमार शुक्ल समेत अन्य पदाधिकारी व अधिवक्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.