भदोही, जनवरी 4 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन वार्षिक चुनाव की मतगणना शनिवार की देर शाम तक कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। एल्डर्स कमेटी के पदाधिकारियों के बीच मतगणना सुबह दस बजे से शुरू हो गई थी जो देर शाम तक चला। इसमें सुशील चौबे अध्यक्ष और आनंद कुमार शुक्ला महामंत्री पद पर निर्वाचित हुए। निर्वाचित पदाधिकारियों का समर्थक अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। निर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिवक्ता हित में सदैव संघर्ष करने का भरोसा दिया। दीवानी न्यायालय परिसर के मध्यस्थता सेंटर पर शनिवार को सुबह 10 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरु हुई। शुरु से ही अध्यक्ष समेत अन्य पदों के प्रत्याशी एवं उनके समर्थक मतगणना स्थल पर ही डटे रहे। दोपहर बाद जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ी प्रत्याशी एक दूसरे से आगे पीछे होते रहे। 14 राउंट की मत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.