बुलंदशहर, फरवरी 25 -- डिबाई। स्थानीय ब्लॉक संसाधन केंद्र में हमारा आंगन, हमारे बच्चे उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास, शिक्षा, पोषण और रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक चंद्रपाल सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया । शिक्षकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया। उत्सव में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने देशभक्ति गीत, कविताएं और नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण, पोषण प्रदर्शनी तथा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। अध्यक्षता उमेश चंद्र लोधी ने संचालन डॉ. सोमेंद्र सिंह ने किया। खंड शिक्षा अधिकारी हेमलता, चेयरमैन अरुण कुमार सिंघ...