डिबाई में श्याम भजन संध्या में पहुंचे मनोना धाम के महंत
बुलंदशहर, मई 14 -- नगर के धर्मपुर रोड स्थित आवास पर आयोजित श्याम भजन संध्या में बुधवार शाम मनोना धाम के महंत ओमेंद्र चौहान पहुंचे। उनके आगमन पर श्रद्धालुओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। भजन संध्या का आयोजन मनोना धाम में पिछले तीन वर्षों से सेवादार के रूप में कार्य कर रहीं शिवानी लोधी द्वारा कराया गया। कार्यक्रम में श्याम बाबा के भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में सराबोर होकर झूमते रहे। महंत ओमेंद्र चौहान ने उपस्थित श्रद्धालुओं को धर्म और सेवा का महत्व बताते हुए कहा कि भक्ति के माध्यम से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। यह भी पढ़ें- डिबाई में श्याम भजन संध्या में पहुंचे मनोना धाम के महंत भजन संध्या के दौरान पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.