बुलंदशहर, मार्च 21 -- ईद उल फितर का त्योहार शनिवार को अक़ीक़द-ओ-एतराम और जोश खरोश के साथ मनाया गया। ईदगाह पर ईद उल फितर की नमाज शांति पूर्ण रुप से संपन्न हुई।शनिवार सुबह शहर इमाम जनाब हाजी कारी मोहम्मद साजिद अली रिजवी सहसवानी ने हजारों नमाजियों को ईद उल फितर की नमाज अदा कराई। अकीकतमन्दों ने अल्लाह की इबादत कर मुल्क की सलामती व खुशहाली एवं अमन चैन की दुआ मांगी। लोगों में इत्तेफाक और इत्तेहाद का माहौल बना रहे। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। नमाज से पूर्व शहर इमाम कारी मोहम्मद साजिद अली सहसवानी ने भाईचारा कायम रखने का संकल्प कराया। इस दौरान एसडीएम मनीष कुमार,सीओ मधुप कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि रतन सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष कयामुद्दीन गाजी, शफीकुर्र रहमान, सलीम खान, असलम भाई, मोहम्मद आरिफ, जब्बार सैफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.