बुलंदशहर, मार्च 25 -- क्षेत्र के कर्णवास के ग्राम उदयपुर खुर्द स्थित प्रसिद्ध मां घुंगरू वाली माता मंदिर पर मंगलवार शाम विशाल देवी जागरण का आयोजन किया गया। कलाकारों ने माता रानी के सुंदर भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। आचार्य पंडित सुगंध शर्मा के सानिध्य में गणेश स्तुति के साथ माता रानी के जागरण का शुभारंभ हुआ। गायक कलाकारों ने चलो बुलावा आया है मां ने बुलाया है, एक बार मां आ जाओ व मेरे घर के आगे मां तेरा मंदिर बन जाए, जैसे सुंदर भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूमने पर विवश हो गए। मध्य प्रदेश के शाहगंज से आई गुनगुन एवं गुंजन दोनों बहनों ने प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, कानपुर से आई रुचि किंकर एवं वृंदावन की संस्कृति राजपूत ने माता रानी के दरबार में भजनों की शानदार प्रस्तुति देकर माहौल को माता मयी बना दिया। मां काली, शिव पार...