बुलंदशहर, अप्रैल 5 -- ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित सात दिवसीय 21 कुंडीय सहस्त्र शत चंडी महायज्ञ एवं श्री राम कथा के प्रथम दिन सायंकाल काशी की तर्ज पर भव्य महा आरती का आयोजन किया गया। आरती के दौरान पूरा वातावरण भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हो गया। महा आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पंडितों द्वारा विधि-विधान से मां भगवती और भगवान श्रीराम की आराधना की गई। गंगा आरती की तर्ज पर सुसज्जित दीपों, धूप और घंटों की ध्वनि ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति कराई।आरती के दौरान श्रद्धालु "जय श्रीराम" और "हर हर महादेव" के जयघोष लगाते रहे, जिससे पूरा रामलीला मैदान गूंज उठा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि सात दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ में प्रतिदिन श्री राम कथा एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।इस अवसर पर क्षेत्र के गणम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.