बुलंदशहर, मई 20 -- भीषण गर्मी के बीच नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही लगातार बिजली ट्रिपिंग ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते तापमान लगातार बढ़ रहा है, वहीं बार-बार बिजली जाने से लोग बेहाल हैं। नगर के कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति कुछ मिनटों के अंतराल में बार-बार बाधित हो रही है। इससे घरों में लगे पंखे, कूलर और पानी की मोटरें बंद हो जाने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय भी बिजली की आवाजाही बनी रहने से लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है।व्यापारियों यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी के बीच गहराया बिजली संकट, ग्रामीण क्षेत्रों में लो-वोल्टेज और कटौती से लोग बेहाल का कहना है कि बिजली ट्रिपिंग का असर दुकानों और छोटे कारोबार पर भी पड़ रहा है। वहीं विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में पर...