बुलंदशहर, अप्रैल 14 -- नगर क्षेत्र में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। डॉ भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव सेवा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को बैंड-बाजों के साथ बाबा साहेब की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष अरुण कुमार सिंघल एवं समिति के अध्यक्ष त्रिलोक राज आदि पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। यात्रा कुबेर इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर पैठ चौराहा, बड़ा बाजार, घंटाघर होते हुए अपने गंतव्य स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में महात्मा गौतम बुद्ध, डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं रविदास की प्रतिमा मुख्य आकर्षण का केंद्र रही, जिसे देखने के लिए मार्ग में बड़ी संख्या में लोग जुटे। यह भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती पर जयघोष से ग...