बुलंदशहर, अप्रैल 7 -- तहसील डिबाई के विकासखंड दानपुर के ग्राम पंचायत चौगानपुर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति द्वारा "जल अर्पण दिवस" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक चंद्रपाल सिंह ने सहभागिता कर जल संरक्षण एवं स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया तथा स्वच्छ पेयजल की उपयोगिता पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष दानपुर पिंटू लोधी, डिबाई ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मुकेश चौधरी, मंडल महामंत्री कपिल राघव, ग्राम प्रधान शकुंतला देवी, प्रमोद कुमार, राकेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.