बुलंदशहर, जनवरी 22 -- उत्तराखंड की बेटी अंकित भंडारी के साथ हुए जघन्य अपराध में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग को लेकर तथा बनारस में तोड़े गए मंदिरों और प्रयागराज संगम पर शंकराचार्य एवं संतों के साथ हुई कथित अभद्रता के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील डिबाई में प्रदर्शन किया। कांग्रेस के जिला कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव एवं डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर मनरेगा प्रज्ञा गौड़ के नेतृत्व में कांग्रेसी तहसील परिसर में एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी। प्रदर्शन व ज्ञापन सौंपने के दौरान शहर अध्यक्ष इंजीनियर रवि लोधी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सत्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.